हल्द्वानी में दीपावली को लेकर 29 से 03 तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन, देखें रूट प्लान
हल्द्वानी। धनतेरस और दीपावली को लेकर 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक शहर में यातायात और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। यह योजना सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। ऐसे में यदि आप हल्द्वानी की ओर आ रहे हैं तो पुलिस का रूट डायवर्जन प्लान देखकर ही घर से निकलें।
पुलिस ने धनतेरस और दीपावली की खरीदारी करने वाले आम जनमानस से अनुरोध किया है कि वे जाम और पार्किंग में होने वाली असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। सभी छोटे और बड़े वाहनों का प्रवेश मंगल पडाव, सिन्धी चौराहा और अन्य प्रमुख स्थानों से वर्जित रहेगा।
रोडवेज, सिटी और सिडकुल की बसों का रूट
– रामपुर रोड से आने वाली बसें- टीपीनगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम, तीनपानी गौला बाईपास, नरीमन तिराहा काठगोदाम और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।
– बरेली रोड से आने वाली बसें : तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गौला बाईपास, नरीमन तिराहा और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।
– कालाढूंगी रोड से आने वाली बसें : ऊंचापुल चौराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की चौराहा, हाईडिल तिराहा और तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक आएंगी।
– पर्वतीय क्षेत्र से आने वाली बसें : नैनीताल रोड से सीधे तिकोनिया चौराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन तक पहुंचेंगी।
खरीदारी करने निकले लोग यहां पार्क करेंगे वाहन
– नैनीताल रोड से आने वाले वाहन : ठंडी सड़क में पार्क करेंगे।
– कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहन : पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में पार्क करेंगे।
– बरेली रोड से आने वाले वाहन : गांधी इंटर कॉलेज और लक्ष्मी शिशु मंदिर में पार्क करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गैरसैंण में विधानसभा सत्र शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी और पूर्व मंत्री बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट