हल्द्वानी में सनसनी: एक ही घर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी। शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्र लामाचौड़ के बच्ची नगर में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही घर के भीतर दो सगे भाइयों के शव मिलने की सूचना सामने आई। अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
मृतकों की पहचान मनोज और सुनील के रूप में हुई है। दोनों भाइयों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित सैनी के नेतृत्व में मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर घर को सील कर दिया है और फोरेंसिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस टीम परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!