पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने लिया फैसला, 18 अगस्त से खुलेंगे सभी निजी स्कूल
हल्द्वानी : क्षेत्र में 18 अगस्त से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के सभी निजी स्कूल खुल जाएंगे। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन ने ऑनलाइन बैठक में सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया है।
पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश भगत ने बताया कि सभी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें सर्वसम्मति से 18 अगस्त से स्कूल खोलने का निर्णय लिया गया। स्कूलों में कोविड-19 के सभी नियमों का पालन कराया जाएगा ।
बच्चों के स्कूल पहुंचने पर थर्मल स्क्रीनिंग के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजेशन अनिवार्य रहेगा। स्कूल खुलने के बाद सभी छात्र-छात्राओं से शिक्षण शुल्क के अलावा अन्य शुल्क भी लिए जाएंगे। फिलहाल अन्य कक्षाओं का संचालन अभी नहीं किया जाएगा इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज