हल्द्वानी : महिलाओं की चेन लूटने वाला शातिर निकला पूर्व फौजी, ऐसे देता था घटना को अंजाम

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दयाल विहार व प्रगति विहार भगवानपुर में बीते 3 अगस्त और 28 अगस्त को एक स्कूटी सवार द्वारा पता पूछने के बहाने बुर्जुग महिलाओं से चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में पुलिस से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP प्रह्लाद नारायण मीणा ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम द्वारा शहर में 800 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए और आखिरकार आज आरोपी पकड़ा गया। वह कोई और नहीं बल्कि एक पूर्व फौजी निकला।
आज इस संबंध में पुलिस के बहुउद्देशीय भवन में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी और मुखानी थानाअध्यक्ष पंकज जोशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अभियुक्त को आज लामाचौड़ चौकी के पास बसुन्धरा विहार जाने वाले मार्ग पर कालाढूंगी रोड पर एक काले रंग की स्कूटी संग पकड़ लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….

उक्त स्कूटी के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर जानकारी लेने पर उसने बताया कि ये स्कूटी उसने भट्ट कालोनी नवाबी रोड से चुराई थी। उक्त स्कूटी की डिग्गी चैक करने पर उसमें एक नम्बर प्लेट UK0418497 बरामद हुई। जिस सम्बन्ध में थाना हल्द्वानी में पता करने पर ज्ञात करने पर पता हुआ उक्त सम्बन्ध में थाना हाजा हल्द्वानी में चोरी का मुकदमा पूर्व में पंजीकृत हुआ है।

पकडे गये व्यक्ति के बैग से तलाशी लेने पर उसके बैग से 2 सोने की चैन बरामद हुई जो उसके द्वारा थाना मुखानी क्षेत्रान्तर्गत दयाल विहार व प्रगति विहार भगवानपुर में लूटी गयी थी। बरामदगी के दौरान उसके द्वारा घटना के दिन पहने हुए कपड़े भी बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज

मिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी भवानी दवानी, पोस्ट ब्गापानी मुनस्यारी पिथौरागढ़ हाल निवासी तल्ली बमौरी अमरावती कालौनी हल्द्वानी है।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया वह वर्ष 2022 में आर्मी से रिटायर्ड हुआ है। रिटायरमेंट से मिले 28 लाख रुपये उसने शेयर मार्केट में लगाये थे, जो पैसा डूब गया। फिर उसने अपनी बीवी के जेवर बैंक में गिरवी रखे, उससे जो पैसे मिले उसे भी शेयर मार्केट में लगा दिये, लेकिन शेयर मार्केट में लगातार नुकसान होने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। अप्रैल माह में आरोपी की पत्नी व बच्चे उसे छोड़ कर पिथौरागढ़ चले गये, जिसके बाद से वह चोरी व चैन लूटने की घटना को अंजाम देने लगा।

अपराध का तरीका-
अभियुक्त चैन लूटने की घटना करने से पूर्व स्कूटी चुराकर उसे कही दूर एकान्त स्थान पर खड़ा कर देता था, तथा एक दो दिन बाद उसे टुकटुक व अन्य किसी माध्यम से आकर वहाँ से स्कूटी लेकर चैन लूटने की घटना को एंजाम देता था। चूंकि अभियुक्त पहाड़ का रहना वाला था। इसलिए यहा बुर्जुग महिलाओं से पहाड़ी में बात करके उनका ध्यान भटकाकर चैन छीन लिया करता था। अपनी पहचान छुपाने के लिए वह सिर पर बिग व मुँह में मास्क का प्रयोग करता था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात

बरामदगी-
1-02 चैन सोने की करीब 4 तोला
2- एक स्कूटी

पुलिस टीम –
1- SO पंकज जोशी थानाध्यक्ष मुखानी
2- उपनि० बलवन्त कम्बोज
3- उ0नि0 हरजीत सिह
4- उ0नि0 रजनी आर्या
5- कानि० बलवन्त सिंह
6- कानि० रविन्द्र खाती
7- कानिा) इसरार- CCTV एक्सपर्ट
8- कानि० धीरज सुगडा