बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुलिस और एडवोकेट के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के बिन्दुखत्ता में जमीनी विवाद को लेकर पुलिस और एडवोकेट के बीच हुई मारपीट के बाद कोतवाली पुलिस ने वकील सहित 1 दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर एडवोकेट को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस मारपीट में वकील सहित कई ग्रामीण चोटिल हो गए। उक्त घटना के विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं एवं आधा दर्जन वकीलों ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस कार्रवाई पर भारी विरोध जताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिन्दुखत्ता चौकी इंचार्ज मनोज कुमार एक जमीनी विवाद की जांच के सिलसिले में मौके पर पहुंचे थे। इसी बीच पूरे प्रकरण की वीडियोग्राफी कर रहे अधिवक्ता एसडी जोशी की चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी से तीखी नोकझोंक हो गई। और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने वकील को गिरफ्तार कर सरकारी कार्य मे बाधा डालने, मारपीट, गाली गलौज , धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर दिया , जबकि अधिवक्ता एसडी जोशी के भाई घनश्याम जोशी के मुताबिक उक्त जमीन का मामला सिविल कोर्ट में चल रहा है। जब ये बात पुलिस कर्मियों को बताई गई तो उन्होंने अधिवक्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी । वहीं मारपीट की सूचना के बाद भाकपा माले नेता और कुछ अधिवक्ता लालकुआं कोतवाली पहुंच गए।
इस दौरान एडवोकेट एसडी जोशी के पुत्र मनोज जोशी ने कोतवाली में बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी के खिलाफ तहरीर देते हुए कहा कि चौकी प्रभारी द्वारा किसी के खेत पर दूसरे व्यक्ति का जबरन कब्जा दिलवाया जा रहा था, जिसका अधिवक्ता ने विरोध किया, और मामला न्यायालय में लंबित रहने की बात कही, इस पर चौकी प्रभारी तैश में आ गए। उन्होंने एडवोकेट एसडी जोशी की लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ पिटाई कर दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए।
इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि एडवोकेट ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला किया और मारपीट की, जिससे सरकारी कार्य में बाधा पहुंची है। उन्होंने कहा कि गुंडई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
फिलहाल बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुलिस और एडवोकेट के बीच हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया में जबरदस्त तरीके से चल रहा है, तथा उक्त मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज