बिंदुखत्ता में दो दिवसीय स्टेट मलखंब चैंपियनशिप शुरु, उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के 237 प्रतियोगी ले रहे हैं हिस्सा
लालकुआं। बिंदुखत्ता के स्वर्गीय हरीश पंवार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय मलखंब स्टेट चैंपियनशिप शुरू हुई, जिसमें बालक व बालिका वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के 237 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इससे पूर्व प्रतियोगिता में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षकों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षक इंदौर एवं उज्जैन से आए हैं। प्रतियोगिता को लेकर गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सभी को मोहित कर दिया।

इस अवसर पर जिला संघचालक डॉ नीलांबर भट्ट, प्रांत शारीरिक शिक्षा प्रमुख सुनील, क्षेत्र शारीरिक शिक्षा प्रमुख नरेश, वर्ग अधिकारी ललित, मुख्य शिक्षक गोविंद के अलावा लक्ष्मण जग्गी, मोहनचंद दुर्गापाल, तारा जोशी, किशन पांडे समेत अनेकों लोग मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज