उत्तराखंड: अब यहां रिश्वत लेते रंगे हाथ जेई को विजलेंस ने किया गिरफ्तार
हल्द्वानी। उत्तराखंड विजिलेंस की भ्रष्टाचार रोकथाम को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, आज ही दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक के जेई मनरेगा कार्यों के एवज में 10,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि उसके द्वारा मनरेगा के तहत 6-7 कार्य किये है, जिन कार्यों के पैसें आंवटित करने की (एम0बी) बनाने के एवज में काशीपुर ब्लॉक के जेई फईम अहमद सैफी, द्वारा 10,000 /- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।
उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किए जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनाक 05.01.2024 को काशीपुर ब्लॉक के जेई फईम अहमद सैफी, पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 10.000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है, उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।
निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।
सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई