कोरोना अपडेट: राज्य में आज मिले 38नए कोरोना संक्रमित! स्वस्थ हुए 56
देहरादून। राज्य में आज कोरोना के 38 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 342139 पहुंच गया है।
शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 38 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। राज्य में आज किसी कोरोना मरीजों की मौत नहीं हुई। वहीं 56 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 328108 मरीज ठीक हो चुके हैं।
जिनमें देहरादून जिले से 11,हरिद्वार से 03, नैनीताल जिले से 03, उधमसिंह नगर से 02, पौडी से 02, टिहरी से 01, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 05, बागेश्वर से 01, चमोली से 05, रुद्रप्रयाग से 0 ,उत्तरकाशी से 0 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 342139 मरीजों में से 328108 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6037 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7362 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 632 है। इधर रिकवरी रेट 95.90 प्रतिशत पहुंच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी