कोरोना अपडेट: राज्य में आज मिले 48 नए कोरोना संक्रमित!
देहरादून। राज्य में कोरोना वायरस तेजी से कम हो रहा है। नए आंकड़ों में कमी आने से आम आदमी ने राहत की सांस ली है। मौत के आंकड़ों में भी पहले से कमी आई है। लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है तीसरी लहर से बचने के लिए सावधानी जरूरी है।
प्रदेश में आज कोरोना के 48 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 341982 पहुंच गया है। इधर आज 51 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 327915 मरीज ठीक हो चुके हैं।

गुरुवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 48 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई , जिनमें देहरादून जिले से 12 ,हरिद्वार से 01, नैनीताल जिले से 12, उधमसिंह नगर से 07, पौडी से 01, टिहरी से 01, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 04, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर से 01, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0,उत्तरकाशी से 03 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 341982 मरीजों में से 327915 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6037 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7361 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के केस 669 मौजूद है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज