कोरोना अपडेट: राज्य में आज मिले 60 नए कोरोना संक्रमित!
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में आज कोरोना का ग्राफ धीरे धीरे कम हो रहा है। आज 60 नए संक्रमित मरीज मिलने के साथ राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 341934 हो गया है जबकि आज 46 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए वही अब भी विभिन्न अस्पतालों में 672 लोग अपना इलाज करा रहे हैं।

उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 7 चंपावत में पांच देहरादून में 10 हरिद्वार में चार नैनीताल में आठ पौड़ी गढ़वाल में एक पिथौरागढ़ में छह रुद्रप्रयाग में दो टिहरी गढ़वाल में एक उधम सिंह नगर में तेरह लोगों में इस बीमारी के लक्षण मिले हैं जबकि उत्तरकाशी में 3 लोग भी इससे प्रभावित हुए इस तरह राज्य में अब आंकड़ा बढ़कर के 341934 हो गया है वही आज राहत भरी खबर यह है कि आज बागेश्वर, चमोली दो जनपद ऐसे हैं यहा कोई भी मरीज इस संक्रमण का नहीं मिला फिर भी राज्य में कोरोना का ग्राफ गिर रहा है यह राहत भरी खबर है लेकिन आज भी जरूरत है सरकार द्वारा दी गई गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करने के लिए नहीं तो स्थिति और खराब हो सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज