लालकुआं: सेंचुरी पेपर मिल के 29 श्रमिक व 3 हल्दूचौड़ के निकले पॉजिटिव, क्षेत्र में मचा हड़कंप
लालकुआं। कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के बीच आज लालकुआं क्षेत्र में भी कोरोना विस्फोट हुआ है, जिसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के भीतर जाकर 101 श्रमिकों के किए गए आरटीपीसीआर जांच में 29 मजदूरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद सेंचुरी पेपर मिल एवं स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
स्वास्थ्य विभाग ने आनन-फानन में सेंचुरी मिल प्रबंधन से तालमेल बिठाकर सभी 29 कोरोना पॉजिटिव मजदूरों से संपर्क स्थापित कर सभी को होम क्वॉरेंटाइन करने की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ लव पांडे का कहना है कि गत 6 जनवरी को उनके द्वारा सेंचुरी पेपर मिल में 101 श्रमिकों की रेंडम आरटीपीसीआर जांच की गई थी, जिनकी आज रिपोर्ट आई है। उक्त रिपोर्ट में 29 श्रमिक पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद सेंचुरी पेपर मिल प्रबंधन के सहयोग से सभी श्रमिकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें होम क्वॉरेंटाइन करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोजाना क्षेत्र में आरटीपीसीआर एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज