आज का राशिफल: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…..

ख़बर शेयर करें 👉

गुरुवार,24 फरवरी 2022
मेष राशि

आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आलस्यता का परित्याग कर उचित कार्यों में अपना मन लगाएं। लवमेट आज एक-दूसरे को समय देंगे। आज आपके रुके हुए पैसे मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को समाज मे मान-सम्मान मिलेगा। आज नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। परिवार में विवाद बढ़ सकतें हैं।

वृष राशि
आज आप अपने माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को निभाएं।दाम्पत्य जीवन खुशहाली से भरा रहेगा। महिलाएं अपने लिए खरीदारी कर सकती हैं। आप अपने किसी करीबी से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि
आज व्यापार में अधिक लाभ के लिए आपको किसी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्रा से आपको लाभ होगा। कलागत कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में बहनों से आपको अच्छा-सा उपहार मिल सकता है। रिश्तों में मौलिकता की झलक दिखाई देगी। शाम को बच्चों के साथ घूमने के अवसर प्राप्त होंगे। आज कुछ नया करने की जिज्ञासा होगी।

कर्क राशि
विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा से सम्बंधित शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में वातावरण खुशनुमा का रहेगा। दाम्पत्य जीवन मे मधुरता बनी रहेगी। व्यवसाय से सम्बंधित उलझनें कम हो सकती है। आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा।

सिंह राशि
आज घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी वरिष्ठ की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। लवमेट एक साथ अच्छा समय गुजरेगा साथ ही एक साथ लंच करने का प्लान करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
माता के सहयोग से आपकी सभी समस्याओं का उपाय मिल सकता है। घर पर आज कोई रिश्तेदार आ सकते है। छात्रों को आज अपनी परीक्षा के दिनांक का पता चल सकता है। घर में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होगी| आपको गुस्से पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है वरना बने कार्य बिगड़ सकते है।

तुला राशि
अगर आप आज कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बहुत अच्छा है। महिलाएं आज सौंदर्य प्रसाधन की कोई वस्तु खरीद सकती है। आज आप किसी को बुरा न बोले। पुरानी बातों को याद न करे क्योंकि अतीत में किये कार्य केवल आपको आहत करेंगे।

वृश्चिक राशि
आपका दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी को कुछ उपहार दे साथ ही उसकी भावनाऔं की कदर करें। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि
आमदनी में बढ़ोतरी होने के आसार है। व्यापार के विषय में घर के बड़ो से कोई सलाह लें सकते है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र अपने मित्रों के साथ कहीं यात्रा में जा सकते हैं ,शाम तक आप खुद को थकान से भरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि
आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए आपको कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। मेहनत के बल पर आप अपना काम पूरा करने में सफल होंगे। व्यापार में पैसा लगाने से आपको फायदा हो सकता है। आपका मन किसी सामाजिक कार्यों में लगेगा जिससे लोगों के बीच आपकी प्रशंसा होगी। शाम को घर वालों के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि
नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है, साथ ही उनसे किसी विशेष काम में सहायता मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आप परिवार वालों के साथ मंदिर में जा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कई अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि
आपको आजीविका से संबंधित नई दिशा मिलेगी। नौकरी वाले लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को लाभ होगा। प्रेमी एक-दूसरे को उपहार देंगे, तो रिश्तें और मजबूत होंगे| परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी।