अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता, रेस्क्यू जारी
जम्मू कश्मीर में बाबा अमरनाथ की गुफा के बाद बादल फटने से बड़ा हादसा हुआ है. हादसे में 15 श्रद्धालुओं की मौत की खबर है. घटना शाम 5.30 बजे की बताई जा रही है और इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल था. अब मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है और कई एजेंसियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक बादल फटने की घटना के बाद फिलहाल यात्रा रोक दी गई है और इस हादसे से बड़ी संख्या में टेंट को नुकसान हुआ है. हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक ITBP की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और हादसे में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है. बादल फटने के बाद आस-पास का पूरा इलाका पानी में डूब चुका है और हादसे में घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!