7 से 11 साल की उम्र के बच्चों को लगेगी वैक्सीन, डीसीजीआई की बैठक में लिया बड़ा फैसला
COVID-19 Vaccine : भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने मंगलवार को जेननोवा बायोफार्मास्युटिकल्स द्वारा निर्मित और भारत द्वारा स्वदेश में विकसित पहले कोविड-19 रोधी एम-आरएनए टीके को 18 साल और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए सीमित आपात उपयोग के लिहाज से मंजूरी दे दी.
आधिकारिक सूत्र ने कहा कि अन्य एम-आरएनए टीकों को शून्य से कम तापमान में रखने की जरूरत होती है, वहीं जेननोवा के एम-आरएनए टीके को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस में रखा जा सकता है. डीसीजीआई ने 7 साल से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिहाज से कुछ शर्तों के आधार पर सीमित आपात उपयोग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविड-19 रोधी टीके कोवोवैक्स को भी मंजूरी प्रदान की.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीएसडीसीओ) की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति ने पिछले सप्ताह 7 से 11 साल की उम्र के बच्चों के लिए कोवोवैक्स और 18 साल तथा उसे ज्यादा आयु के लोगों के लिए जेननोवा के एम-आरएनए टीके की दो खुराक के आपात उपयोग की स्वीकृति देने की सिफारिश की थी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद