अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ बदलाव, अब लिखित परीक्षा से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, 15 मार्च तक करें पंजीकरण
आग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है। अब पहले परीक्षा होगी और इसके बाद रैली और अंत में मेडिकल कराया जाएगा। इससे रैली में उमड़ने वाली भीड़ से निजात मिलेगी और युवाओं को दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समय मिलेगा।
जबकि, इससे पहले रैली और मेडिकल के बाद परीक्षा होती थी। वहीं, अभी तक दसवीं पास ही अग्निवीर परीक्षा में शामिल हो सकते थे, लेकिन अब दसवीं की परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। दसवीं का प्रमाणपत्र वह बाद में जमा करा सकते हैं।
सब एरिया मुख्यालय में नई भर्ती प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आर्मी भर्ती निदेशक लैंसडौन कर्नल मुनीश शर्मा ने बताया कि नई प्रक्रिया में जिन्होंने joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर पंजीकरण और आवेदन किया है, उन्हें पहले सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा।
परीक्षा में पास उम्मीदवारों को ही तय स्थानों पर आयोजित भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा। जहां वह शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण और फिजिकल से गुजरेंगे। अंत में चयनित उम्मीदवारों को रैली स्थल पर ही मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। उन्होंने कहा कि बाकी सभी नियम पहले जैसे ही लागू होंगे। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वह किसी के बहकावे में न आएं, परीक्षा और भर्ती निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर ही होगी।
अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए युवाओं को पहले ज्वाइन इंडिया आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड या दसवीं का सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। प्रमाणपत्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपलोड करने होंगे। इस वर्ष की भर्ती के लिए 16 फरवरी से 15 मार्च तक पंजीकरण खुला है।
उत्तराखंड में सात केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसमें देहरादून, रुड़की, पौड़ी, हल्द्वानी, नैनीताल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा शामिल हैं। पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को पांच परीक्षा केंद्रों का विकल्प देना होगा। उन विकल्पों में से ही परीक्षा स्थान आवंटित किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा। इसमें से 250 रुपये सेना देगी और 250 रुपये अभ्यर्थी को देना होगा। शुल्क जमा होने के बाद ही रोल नंबर मिलेगा। इसका उपयोग भर्ती के सभी चरणों में किया जाएगा। प्रवेश पत्र परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस और ई-मेल आईडी से भी भेजी जाएगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए 7996157222 पर संपर्क किया जा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश