हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा: खाई में गिरी यात्री बस, 16 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा बस हादसा हुआ है। यहां सोमवार सुबह सैंज घाटी में एक बस खाई में गिर गई। बस में कुल 45 लोग सवार बताये जा रहे हैं। इसमें से 16 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। बस में कुछ बच्चे भी मौजूद थे जोकि स्कूल जा रहे थे। यह प्राइवेट बस रास्ते से गुजरते हुए सड़क से नीचे खाई में गिरी है।
यह बस सैंज घाटी के शेंशर से सैंज की ओर आ रही थी। उसी दौरान जंगला नामक जगह पर कैंची मोड में यह बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश