Big Breaking : ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने फांसी लगा की खुदकुशी,….मिला सुसाइड नोट
नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। ये रिश्ता क्या कहलाता है और बिग बॉस 11 जैसे शोज का हिस्सा रह चुकीं टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। वैशाली पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं, जहां उनके घर में उनकी लाश मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएस अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
जानकारी के अनुसार वैशाली ठक्कर ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची लोकल पुलिस ने वैशाली के शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। शुरुआती जांच में पुलिस ने लव अफेयर के कारण सुसाइड करने के शक में इसी एंगल में जांच शुरू कर दी है। वैशाली ने सुसाइड नोट में क्या लिखा है। इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
वैशाली ठक्कर ने स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस शो में वैशाली ने संजना का रोल प्ले किया था। इसके बाद वैशाली ये वादा रहा, ये है आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत जैसे कई टीवी शोज में नजर आई हैं। सुसराल सिमर का 2 में अंजलि भारद्वाज का रोल प्ले करने पर इन्हें बेस्ट एक्ट्रेस इन नेगेटिव रोल का गोल्डन पेटल अवॉर्ड भी मिल चुका है। आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं। बता दें कि वैशाली उज्जैन शहर के महिदपुर की रहने वाली हैं, जो पिछले एक साल से इंदौर में रह रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश