बड़ी खबर: 5 से 12 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, केंद्र ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। अब 5-12 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया ( DCGI) ने मंगलवार को इसकी मंजूरी दे दी। इसके तहत 5-6 साल के बच्चों को बायोलाजिकल ई की Corbevax लगाई जाएगी। साथ ही 6-12 साल के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन के दो विकल्प हैं- भारत बायोटेक की कोवैक्सीन व कार्बेवैक्स। वहीं 12 साल से अधिक उम्र के किशोरों को जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव डी के दो डोज दिए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर यह अहम जानकारी दी ।
सूत्रों के अनुसार, भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ और कार्बेवैक्स दोनों ही विकल्प के तौर पर 6 से 12 साल के आयुवर्ग के लिए होंगे। DCGI ने कुछ शर्तों के साथ 6 से 12 साल के आयु वर्ग के लिए भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन, कोवैक्सीन को प्रतिबंधित आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दे दी है।
पिछले ही सप्ताह DCGI की विषय विशेषज्ञ समिति (SEC) ने स्कूलों में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए 6 से 12 सालों के बच्चों के लिए भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की सिफारिश की थी। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था। इस सिफारिश को अंतिम निर्णय के लिए DCGI के पास भेजा गया था। शुरुआत में व्यस्कों को दी जाने वाली कोवैक्सीन फिलहाल 15-18 साल के आयुवर्ग को दी जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!