CBSE बोर्ड का ऐलान, 10वीं-12वीं के रिजल्ट में अब नहीं मिलेगा डिवीजन और डिस्टिंक्शन

ख़बर शेयर करें 👉

CBSE Board Exam: केंद्रीय माध्यमकि शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी करने से पहले बड़ा बदवाव किया है. बोर्ड ने 10वीं, 12वीं के नतीजों में डिविजन और डिस्टिंक्शन को खत्म कर दिया है. अब नतीजे में परसेंटेज भी नहीं दिया जाएगा. नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं.

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, साल 2024 में 10वीं और 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में किसी भी स्टूडेंट्स को डिवीजन, रैंक या एग्रीगेट मार्क्स नहीं दिए जाएंगे. CBSE के एग्जाम कंट्रोलर संयम भारद्वाज ने कहा कि अब कोई ओवरऑल डिवीजन, डिस्टिंक्शन या  मार्क्स को एग्रीगेट यानी सभी विषयों में प्राप्त कुल मार्क्स का योग नहीं दिया जाएगा.

‘भारद्वाज ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड अंक प्रतिशत की गणना नहीं करता, उसकी घोषणा नहीं करता या सूचना नहीं देता. उन्होंने कहा, ”यदि उच्च शिक्षा या रोजगार के लिए अंक प्रतिशत आवश्यक है तो गणना प्रवेश देने वाले संस्थान या नियोक्ता द्वारा की जा सकती है.” बता दें कि इससे पहले, सीबीएसई स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के उद्देश्य से वरीयता सूची जारी करने की परिपाटी भी समाप्त कर चुका है.सीबीएसई बोर्ड टॉपर कोई नहीं
सीबीएसई बोर्ड पिछले कुछ साल से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले स्टूडेंट की लिस्ट जारी नहीं करता है. बोर्ड ने इसके पीछे का तर्क देते हुए कहा था कि ऐसा स्टूडेंट के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना

अगले साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से किया जाना है. सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही दिन 15 फरवरी से शुरू होने वाली है, जो अप्रैल तक चलेंगी. हालांकि बोर्ड ने अब तक कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल जारी नहीं किया है. वहीं सीबीएसई 10वीं, 12वीं प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से शुरू होने वाली है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad