Covid-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, 24 घंटों में 20 हजार से अधिक नए मामले, 38 लोगों की मौत
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 20,139 नए मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 3233 मरीज अधिक है।
वहीं इस दौरान 38 मरीजों की जान चली गई। बता दें कल के आंकड़े में 16,906 मामले सामने आए थे और 45 मरीजों की मौत हुई थी। हालांकि, बीते 24 घंटों में 16,482 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1,36,076 हो गई है जो कि कल की तुलना में 3, 619 अधिक है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 52,55,57 लोगों की मौत हुई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 490 मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि पिछले दिन के आंकड़े में दिल्ली में कोरोना के 400 मामले सामने आए थे। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कुल 15,495 कोरोना टेस्ट किए गए। जिसमें 3.16 फीसदी की सकारात्मकता दर देखी गई। फिलहाल दिल्ली में वर्तमान में कोरोना संक्रमण से मृत्यु दर अब 1.35 फीसदी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में अगले 75 दिनों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर खुराक मुफ्त में देने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश