CRPF Bharti: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली 9000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन….
सेना में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में बंपर भर्ती निकली है। ये भर्ती पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 9000 से अधिक कॉन्स्टेबल (तकनीकी और ट्रेड्समैन) पदों पर निकाली गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.crpf.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं, और भर्ती के लिए 27 मार्च 2023 से CRPF Bharti 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2023 है।
बता दें कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। CRPF Constable Recruitment 2023 के लिए चयन ऑनलाइन परीक्षा, PST और PET, ट्रेड टेस्ट, DV और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. CRPF Constable Notification 2023 के तहत आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किया जाएगा आवेदन करने लाले अभ्यर्थियों के चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 13 जुलाई, 2023 के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 20 जून को जारी किए जाएंगे। लिखित परीक्षा के अलावा, भर्ती प्रक्रिया में शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा भी शामिल है।
ऐसे करें आवेदन
सीआरपीएफ की तरफ से इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. जारी किए गए नोटिस के मुताबिक, इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन ही अप्लाई करना होगा. अभयर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इस ऑफिशियल वेबसाइट https://crpf.gov.in/recruitment.htm पर विजिट करना होगा.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश