दिल्ली: मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास इमारत में लगी भीषण आग, 26 लोगों की मौत
दिल्ली। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम एक इमारत में आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई. अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आग की सूचना शाम चार बजकर करीब 40 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं.
दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि राहत-बचाव कार्य जारी है. 26 लोगों का शव बरामद किया गया है. आग तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी है. मौत का आंकड़ा और बढ़ सकता है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि 10 लोग घायल हुए हैं. इमारत से 60-70 लोगों को निकाला गया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और इमारत में फंसे लोगों को खिड़की के शीशे तोड़कर निकाला गया और घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.
आग लगने की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”इस दुखद घटना के बारे में जानकर स्तब्ध और आहत हूं. मैं लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हूं. हमारे बहादुर दमकलकर्मी आग पर काबू पाने और लोगों की जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.
बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) समीर शर्मा ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि तीन मंजिला वाणिज्य इमारत में कंपनियों के दफ्तर हैं. डीसीपी के मुताबिक, आग इमारत की पहली मंजिल से लगनी शुरू हुई जहां सीसीटीवी कैमरा और राउटर निर्माता कंपनी का कार्यालय है. पुलिस ने कहा कि कंपनी के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश