Free Ration: 80 करोड़ लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, सितंबर के बाद भी मिलेगा फ्री राशन, जानिए सरकार का प्लान
नई दिल्ली। देश के करोड़ों राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप भी फ्री राशन का फायदा लेते हैं तो केंद्र सरकार खास प्लान बना रही है। सरकार गरीबों को फ्री राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने के बारे में जल्द फैसला करेगी। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि इस बारे में फैसला कब तक किया जाएगा।
मार्च 2020 में शुरू हुई थी योजना
बता दें केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मार्च 2020 से फ्री राशन देने की मुहिम शुरू की गई थी। इस स्कीम के तहत देश भर के करीब 80 करोड़ लाभार्थियों को फ्री राशन मुहैया कराया गया था। सरकार की तरफ से लोगों को हर महीने 5 किलो फ्री राशन दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने कोरोना काल में फ्री राशन की सुविधा शुरू की थी। इससे गरीब परिवारों को कोविड-19 महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान काफी मदद मिली थी। फिलहाल सरकार की ओर से इस योजना को कई बार बढ़ाया जा चुका है। अभी यह योजना 30 सितंबर तक मौजूद है।
3.40 लाख करोड़ रुपये खर्च का अनुमान
केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ अब तक करोड़ों लोग ले चुके हैं। सरकार ने 26 मार्च को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को और छह महीने यानी 30 सितंबर, 2022 तक के लिए बढ़ाया था। मार्च तक इस योजना पर करीब 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। सितंबर, 2022 तक और 80,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस तरह PMGKAY के तहत कुल खर्च करीब 3.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा।
गेहूं का पर्याप्त भंडार, जमाखोरों पर होगी कार्रवाई
खाद्य सचिव ने कहा, देश में गेहूं का 2.4 करोड़ टन का पर्याप्त भंडार है। जमाखोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ताकि घरेलू आपूर्ति बढ़ाई जा सके। सरकार व्यापारियों की ओर से गेहूं के भंडार का खुलासा करने और घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए स्टॉक सीमा लगाने जैसे कदमों पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा, सट्टेबाजी के कारण गेहूं की कीमतों में तेजी आई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश