बड़ी खबर: देश में 24 घंटे में 1008 लोगों की हुई मौत, 1.72 लाख मिले नए मरीज
कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना ने फिर से 1008 से अधिक लोगों की जान ले ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 72 हजार 433 नए मामले सामने आए हैं, जो बुधवार की तुलना में 6.8 फीसदी अधिक हैं।
पिछले 24 घंटे में 1008 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार देश में अब 15.33 लाख (15,33,921) सक्रिय मामले बचे हैं। वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 2.59 लाख( 2,59,107) रही। हालांकि राहत की बात यह है कि रोजाना संक्रमण दर घटकर 10.99 फीसदी पर आ गई है। बुधवार को 1.61 लाख केस सामने आए थे, लेकिन आज गुरुवार को जारी आंकड़े के अनुसार 1.67 लाख मामले सामने आए हैं। यानी कि कल की तुलना में 6 फीसदी अधिक मामले सामने आए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई