दूसरी लिस्ट में कांग्रेस ने उत्तराखंड में उतारे तीन उम्मीदवार, देखें किसे कहां से मिला टिकट
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में 43 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। बीते शुक्रवार को पहली लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम थे।
हालांकि पहली लिस्ट में उत्तराखंड से कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। अब दूसरी सूची में उत्तराखंड की कुल 5 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने तीन सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार दिए हैं। नीचे देखिए उम्मीदवारों के नाम…
कांग्रेस ने टेहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुनसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा (एससी) सीट से प्रदीप टम्टा को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अभी प्रत्याशी नहीं उतारा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना