JEE Mains Result 2026: 12 फरवरी को नहीं आएगा रिजल्ट, अब इस तारीख को जारी होगा सेशन 1 का परिणाम
नई दिल्ली। जेईई मेन 2026 सेशन 1 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों को झटका लगा है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने रिजल्ट जारी करने की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले परिणाम 12 फरवरी 2026 को जारी किया जाना था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है।
एनटीए द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी गई जानकारी के अनुसार अब JEE Mains 2026 Session 1 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। परिणाम ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होते ही परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थियों का पर्सेंटाइल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध होंगे।
आपको बता दें कि एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था।
अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट के लिए 16 फरवरी तक इंतजार करना होगा। ताजा अपडेट और रिजल्ट लिंक के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!