LPG Price 1 June: सस्ता हो गया एलपीजी सिलेंडर, आज से 135 रुपये कम हो गए दाम
LPG Price 1 June 2022: एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी हो गए हैं। आज इंडेन का सिलेंडर 135 रुपये सस्ता हो गया है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है।
14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न ही महंगा। यह अब भी 19 मई वाले रेट से ही मिल रहा है।
बता दें मई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के उपभोक्ताओं को दो बार झटका लगा था। घरेलू सिलेंडर (LPG Cylinder Price Today) के रेट महीने में पहली बार 7 मई को 50 रुपये बढ़ाए गए थे और 19 मई को भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि की गई ।
सात मई को एलपीजी के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपये महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कामर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपये सस्ता हुआ। 19 मई को इसके रेट में 8 रुपये की वृद्धि की गई ।
19 किलो वाले सिलेंडर पर आज यानी 1 जून को सीधे 135 रुपये तक की राहत मीली है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2354 की जगह 2219, कोलकाता में 2454 की जगह 2322, मुंबई में 2306 की जगह 2171.50 और चेन्नई में 2507 की जगह 2373 रुपये बिकेगा।
एक मई को इसमें करीब 100 रुपये का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपये थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपये पर पहुंच गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश