ऑपरेशन सिन्दूर: भारतीय सेना का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकाने तबाह
नई दिल्ली। भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर निर्णायक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को अंजाम दिया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, यह ऑपरेशन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया, जिसमें 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी।
ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoJK) में स्थित आतंकवादी ढांचों को निशाना बनाया। कुल 9 आतंकी ठिकानों को सटीक हमला कर तबाह किया गया। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई बेहद केंद्रित, मापी गई और गैर-उत्तेजक रही। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि भारत ने लक्ष्य चयन और ऑपरेशन के क्रियान्वयन में अत्यधिक संयम का परिचय दिया है। सरकार की यह कार्रवाई आतंकवाद को पनाह देने वालों को स्पष्ट संदेश है कि भारत अब ऐसे किसी हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा।
‘ऑपरेशन सिन्दूर’ को लेकर और अधिक जानकारी आज दिन में साझा की जाएगी। फिलहाल देशभर में इस ऑपरेशन को लेकर लोगों के बीच गर्व और राहत का माहौल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!