पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख में बदलाव, अब इस दिन हो सकता है कार्यक्रम
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के ऐलान के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। अब खबर है कि उनके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब तक भारतीय जनता पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पहले संभावनाएं जताई जा रही थीं कि वह 8 जून यानी शनिवार को शपथ ले सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, 8 जून की जगह अब 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। मंत्रिमंडल Cabinet को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई सरकार के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया. साथी दलों को एडजस्ट पर मंथन किया जा रहा है. संभव है कि एनडीए सांसद शुक्रवार को बैठक करेंगे और औपचारिक रूप से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे. उसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की रूपरेखा बता दी जाएगी.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना