दुनियाभर में रुस का विरोध प्रदर्शन, पुतिन के खिलाफ नारेबाजी
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में दुनियाभर के कई देशों ने रुस के खिलाफ प्रदर्शन किया। कई देशों के आम नागरिक रुस के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। उन्होंने रुसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके हाथों में तख्तियां थी। जिन पर लिखा था कि पुतिन गो बैग,इस प्रदर्शन में महिलाएं, युवा और बच्चे भी शामिल थे। यह प्रदर्शन लंदन, इजरायल, अमेरिका, यूक्रेन सहित अन्य देशों में हुआ। वही यूक्रेन में सेना भर्ती के लिए यूक्रेन के आम नागरिकों में भारी उत्साह दिखाई दिया। यूक्रेन के लोगों ने सैना में भर्ती के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
वही यूक्रेन के सांसदों ने भी जंग में शामिल होने का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा इंडिया एयरलाइंस के एक विमान से यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को भारत वापसी लाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इंडियन एयरलाइंस का एक विमान भारी संख्या में यूक्रेन में फंसे छात्रों को लेकर भारत वापसी लाने की तैयारी कर चुका है। इन छात्रों ने विमान में बैठकर भारत माता की जय,वातेमतरम जैसे नारे लगाए। वही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेस्को ने रुस से बातचीत करने का न्योता दिया है। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यूक्रेन रुस से बातचीत करने को तैयार हैं।
वही यूक्रेन की मीडिया के खबरों के मुताबिक दावा किया गया है कि यूक्रेन की सेना ने रुस के चार विमानों को मार गिराया है। वही करीब ढाई सौ भारतीय को लेकर इंडिया एयरलाइंस का एक विमान दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गया है। जिसके बाद इन छात्रों के परिजनों ने राहत की सांस ली है। वही माना जा रहा है कि यह युद्ध लम्बा चलने वाला है। दुनिया भर में रुस के खिलाफ प्रदर्शन पुतिन के खिलाफ नारेबाजी लंदन, इजरायल, यूक्रेन, सहित कई देशों के नागरिकों ने जंग पर रोक लगाने की मांग उठाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी