दुःखद : अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दोनों पायलट हुए शहीद
अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर क्रैश में दोनों पायलट शहीद हो गए। पायलटों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए के रूप में हुई है। दुर्घटनास्थल से दोनों का शव बरामद कर लिया गया है। रक्षा प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की।
गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास गुरुवार सुबह सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना ने बताया कि सुबह 9 बजे जिले के सांगे गांव से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी और वह असम के सोनितपुर जिले के मिस्सामारी जा रहा था।
सेना ने ट्वीट कर दी जानकारी
सेना के इस्टर्न कमांड ने घटना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया, ‘लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कालिता समेत सभी रैंक के अधिकारियों ने वीवीबी रेड्डी और मेजर जयंत ए को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मांडला में लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान जान गंवाई। भारतीय सेना मृतक जवानों के परिवार के साथ खड़ी है।’
लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर का सुबह करीब सवा नौ बजे हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क टूट गया जो परिचालन उड़ान पर था। उन्होंने कहा, ‘यह बोमडिला के पश्चिम में मांडला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।’

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!