SBI ने विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें आवेदन
बेरोजगारों के लिए इन दिनों विभिन्न विभागों/संस्थानों में नौकरी के सुनहरे अवसर है। जी हां, नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक अच्छी खबर है। बता दें कि, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है।
इसके तहत 55 पदों पर सीनियर एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर्स सहित कई अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद रिटन एग्जाम होगा, जिसमें सिलेक्शन होने पर कैंडिडेट्स को जीडी/इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेरिट के आधार पर अभ्यर्थी का सिलेक्शन होगा।
इन पदों पर निकली भर्ती
एग्जीक्यूटिव- 17 पद
सीनियर एग्जीक्यूटिव- 12 पद
सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव- 11 पद
सिस्टम अफसर- 7 पद
एडवाइजर- 4 पद
मैनेजर- 2 पद
चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑफिसर- 1 पद
वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड- 1 पद
आवेदन की अंतिम तिथि
वीपी और सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव के लिए आवेदन की लास्ट डेट – 04 मई 2022
सिस्टम अफसर, एग्जीक्यूटिव, सीनियर एग्जीक्यूटिव, सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव और चीफ इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अफसर के लिए आवेदन की लास्ट डेट- 18 मई है।
चयन प्रक्रिया
एसबीआई में 55 पदों पर कैंडिडेट का सिलेक्शन रिटेन एग्जाम और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट को फीस ऑनलाइन मोड में जमा करने की सुविधा दी गई है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट को 750 रुपये फीस देनी होगी। जबकि अन्य कैटेगरी के कैंडिडेट की फीस माफ की गई है।
ऐसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर क्लिक करें।
वेबसाइट के होम पेज Current Vacancy पर क्लिक करें।
अब RECRUITMENT OF SPECIALIST CADRE OFFICERS ON REGULAR BASIS
ADVERTISEMENT के लिंक पर जाएं।
यहां मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर लें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश