दुःखद हादसा: क्लीनिक में लगी भीषण आग, जिंदा जलने से डॉक्टर समेत…2 बच्चों की भी मौत,
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. आंध्र प्रदेश के तिरुपति के रेनीगुंटा थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग में आग लग गई. बिल्डिंग में लगी आग के कारण एक डॉक्टर और दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. घटना सुबह 3 से चार बचे के बीच की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक रेनीगुंटा में डॉक्टर रविशंकर रेड्डी का आवास था जहां वे अपने परिवार के साथ रहते थे. अपने आवास के ग्राउंड फ्लोर पर डॉक्टर रेड्डी ने क्लीनिक खोल रखी थी जहां वे मरीजों को देखते थे. बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर जहां डॉक्टर रविशंकर रेड्डी मरीजों का उपचार करते थे वहीं इसी बिल्डिंग के दूसरे और तीसरे फ्लोर पर उनका परिवार रहता था.
रेनीगुंटा थाने के इंस्पेक्टर आरोहण राव के मुताबिक सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच फोन कॉल के जरिये ये सूचना मिली कि एक बिल्डिंग में आग लग गई है. उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही हमने तत्काल फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया और मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया. उस बिल्डिंग से डॉक्टर रविशंकर रेड्डी की मां और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर रविशंकर रेड्डी और उनके दो बच्चों को भी रेस्क्यू कर उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. डॉक्टर रविशंकर रेड्डी 100 फीसदी जल गए थे. बताया जाता है कि डॉक्टर रेड्डी के साथ ही इस घटना में उनके 12 साल के बेटे और 7 साल की बेटी की भी मौत हो गई है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक डॉक्टर रविशंकर रेड्डी और उनके बेटा-बेटी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश