उत्तराखंड। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिया चारधाम व पर्यटन सेक्टर के लिए 200 करोड़ का आर्थिक पैकेज
देहरादून। कोरोना संक्रमण की वजह से चारधाम और पर्यटन सेक्टर को आर्थिक स्थिति से उभरने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने 197.85 करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज देने का ऐलान किया है। धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से उपजे हालात ने पर्यटन एवं चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों पर अत्यधिक प्रभाव पड़ा है। ऐसे में इन क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के एक लाख 63 हजार 661 लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। इस पैकेज के तहत पर्यटन एवं अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व्यवसायियों को 6 माह तक प्रतिमाह 2 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इससे राज्य के 50 हजार लाभार्थियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के तहत पंजीकृत टूर ऑपरेटर, एडवेंचर टूर ऑपरेटर को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पर्यटन विभाग में पंजीकृत 630 ट्रेकर गाइड्स को 10 हजार की आर्थिक सहायता। इसके अलावा पंजीकृत रीवर गाइड को 10 हजार की दर से आर्थिक सहायता, पंजीकृत राफ्टिंग एवं एयरोस्पोटर्स सेवा प्रदाताओं को लाइसेंस नवीनीकरण में छूट, सार्वजनिक वाहनों के चालकों, परिचालकों, क्लीनर को छह माह तक प्रतिमाह के हिसाब से दो हजार की सहायता प्रदान करने व वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के लोन पर 6 माह के लिये ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!