उत्तराखंड: यात्रियों से भरे वाहन पर गिरा भारी बोल्डर, हादसे में 2 लोगों की मौत, 3 गंभीर घायल
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने एक और बड़ा हादसा कर दिया। रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में सोमवार सुबह एक यात्री वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा था, तभी मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। हादसे के वक्त वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।
स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घायल यात्रियों में नवीन सिंह रावत (35), ममता (29), और प्रतिभा (25) शामिल हैं, जबकि हादसे में रीता (30) और चंद्र सिंह (50) की मौत हो गई। सभी मृतक और घायल उत्तरकाशी जिले के बड़कोट थाना क्षेत्र के सियालब गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
लगातार बारिश के चलते पहाड़ों पर जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं, जिससे यातायात और जनजीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश