राज्य में आज मिले 2184 नए संक्रमित, 05 की मौत, जानिए अपने जनपद के हाल….
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 2184 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 75101 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 2260 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 41892 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 05 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।
रविवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 2184 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें.
देहरादून जिले से 602, हरिद्वार से 199, नैनीताल से 95, उधमसिंह नगर से 181, पौडी से 167, टिहरी से 62, चंपावत से 36, पिथौरागढ़ से 80, अल्मोड़ा 332, बागेश्वर से 65, चमोली से 224, रुद्रप्रयाग से 212, उत्तरकाशी से 93 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की
आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत