उत्तराखंड में देर रात भूकंप से हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई तीव्रता

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। उत्तराखंड में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में रात करीब 1 बजकर 50 मिनट पर भूकंप से धरती हिली। धरती का कंपन महसूस करते ही लोग घरों से बाहर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी

भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते जान माल की कोई हानी की खबर सामने नहीं आई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की गहराई कम होने के चलते झटके महसूस किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad