उत्तराखंड में 13 निर्भया हॉस्टलों के लिए 48 करोड़ की स्वीकृत, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री व सीएम धामी का जताया आभार
उत्तराखंड। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अजय भट्ट ने राज्य में 13 निर्भया हॉस्टल के लिए 48 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति प्रदान करने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।
श्री भट्ट ने बताया कि प्रदेश के भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर एवं रुद्रप्रयाग में 50 बेड के निर्भया हॉस्टल लगभग 48 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे। जिसके लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं हेतु 13 हॉस्टल स्वीकृत किए है। श्री भट्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी जी व मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का आभार जताया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता: राजस्व ग्राम की मांग पर 23वें दिन उमड़ा जनसैलाब, 1500 ग्रामीणों ने बुलंद की आवाज; राधा रतूड़ी के निर्देश भी बेअसर
नैनीताल: भारी वर्षा की चेतावनी के चलते कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल