उत्तराखंड सचिवालय में प्रमोशन की सौगात, 7 अधिकारियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सचिवालय सेवा के अधिकारियों को बड़ी सौगात दी है। अनुभाग अधिकारी से लेकर अपर सचिव स्तर तक के 7 अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। लंबे समय से लंबित प्रमोशन प्रक्रिया को पूरा करते हुए सरकार ने पदोन्नति आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे अधिकारियों में खुशी की लहर है।
प्रमोशन पाने वाले प्रमुख अधिकारी:
- श्याम सिंह चौहान – अपर सचिव पद पर पदोन्नति
- गजेंद्र काफ़लिया – संयुक्त सचिव बने
- ऋचा सिंह – डिप्टी सेक्रेटरी पद पर प्रमोशन
- रमेश सिंह नितवाल व एसएस रावत – अंडर सेक्रेटरी बने
- प्रमोद और रेनू चौधरी – अनुभाग अधिकारी के रूप में पदोन्नति
यह पदोन्नति सचिवालय सेवा के अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि इससे पहले भी उच्च अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया था। अब वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे अधिकारियों को भी उनका हक मिला है। सरकार के इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत