दर्दनाक! सड़क पार कर रही युवती को कार ने कुचला, मौके पर मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना,..Video
उत्तराखंड के रुड़की से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां बारिश के दौरान छाता लेकर सड़क पार कर रही एक युवती को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला है।
घटना सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की है, जहां युवती अपने ऑफिस की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर युवती पैदल चल रही थी, तभी एक कार तेजी से आई और पहले ऐसा लगा कि वह रुक जाएगी, लेकिन अचानक स्पीड बढ़ाकर युवती को जोरदार टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई।
हादसा इतना भयावह था कि युवती की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से कार को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश