Agniveer Admit Card 2023: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें चेक……

ख़बर शेयर करें 👉

Agniveer Admit Card 2023: भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। इंडियन आर्मी की तरफ से भारतीय सेना अग्निवीर परीक्षा के लिए एडमिट को जारी कर दिया गया है। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होंगे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिकल, “अग्निवर जनरल ड्यूटी श्रेणी के लिए एडमिट कार्ड चरणों में लाइव होंगे। 05 अप्रैल से शुरू होकर 08 अप्रैल तक और अन्य शेष श्रेणियों के लिए एडमिट कार्ड 11 अप्रैल की शाम से उपलब्ध कराए जाएंगे”। ये परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड होगी(CBT)। इस परीक्षा को 17 अप्रैल से लेकर 26 अप्रैल 2023 तक देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स, भारतीय सेना की आधिकारिक साइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध अग्निवीर के लिए लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार लॉगिन विवरण दर्ज कर सकते हैं।
  • अब आप सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसके बाद आप एडमिट कार्ड को चेक कर पेज को डाउनलोड करें।
  • आखिरी स्टेप में आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad