उत्तराखंड में अगले दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड मौसम विभाग ने प्रदेश में 26 फरवरी से 28 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसको लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलाधिकारी समेत आपदा प्रबंधन अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को प्रदेश के कुछ जिलों में जिसमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ शामिल है, वहां तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 26 फरवरी को येलो अलर्ट जारी किया है.

27 फरवरी को भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मौसम विभाग ने भारी बर्फबारी की संभावना जताई है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले शामिल हैं. जिसमें 3500 मीटर तक भारी बर्फबारी होने की संभावना है. इसके अलावा देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

वहीं मौसम विभाग ने 28 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान भारी बर्फबारी की संभावना कुछ जिलों में हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर ऐसे जिले हैं, जहां पर 3000 से लेकर 3500 मीटर तक भारी बर्फबारी हो सकती है, जिसकी वजह से एवलांच आने का भी खतरा है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

मौसम विभाग ने 28 फरवरी को ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है और इसके लिए इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad