उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट; मंगलवार को अब तक 5 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 01 सितम्बर 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में 02 सितम्बर (मंगलवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना जताई गई है।
इसी चेतावनी के मद्देनज़र पांच जिलों चम्पावत, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।





संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी