उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, अब तक 7 जिलों में कल स्कूल बंद करने के आदेश

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड में 01 सितम्बर 2025 को भारी से बहुत भारी वर्षा की सम्भावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी से अत्यधिक भारी वर्षा तथा आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चम्पावत और बागेश्वर जनपदों में 01 सितम्बर को सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी संस्था ने नियमों का उल्लंघन किया तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के किनारे न जाएं और सतर्कता बरतें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO
Ad Ad Ad Ad