उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: अब इन तीन जिलों में कल को स्कूल, आंगनवाड़ी रहेंगे बंद

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के चलते तीन जिलों में कल 14 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। पिथौरागढ़, हरिद्वार और उत्तरकाशी जिलों के जिलाधिकारियों ने आदेश जारी कर कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
Ad Ad Ad Ad