चीन में बच्चों में फैल रहे निमोनिया को लेकर उत्तराखंड में अलर्ट, दिशा-निर्देश जारी…..
देहरादून। चीन में छोटे बच्चों में फैल रहे निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू को लेकर उत्तराखंड में भी स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सभी डीएम और सीएमओ को जिला स्तर पर निगरानी रखने के दिशानिर्देश दिए हैं।
बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा के लक्षणों पर नजर रखने कहा गया। इसके अलावा अस्पतालों में ऑक्सीजन, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। चीन में बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी माइक्रो प्लाज्मा निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के बाद प्रदेश सरकार ने भी सभी जिलों को सतर्कता और निगरानी बढ़ाने के लिए दिशानिर्देश जारी किए। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया, राज्य में अभी तक बच्चों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू का कोई मामला नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जिलों को अस्पतालों में विशेष निगरानी रखने के लिए गाइडलाइन जारी की गई।
सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिलों में निमोनिया और इन्फ्लूएंजा फ्लू रोगियों के उपचार के लिए आईसोलेशन बेड, वार्ड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था की जाए।
ये एहतियात बरतें
- बच्चों एवं बुजुर्गों व किसी अन्य गंभीर रोग से ग्रसित लोगों में विशेष सावधानी बरती जाए
- छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रुमाल व टिश्यू का इस्तेमाल करें
- साबुन से हाथों को अच्छी तरह साफ करें
- सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें
- लक्षण होने पर डॉक्टर के परामर्श से ही दवाइयां लें

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश