उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन दो जिलों में ऑरेंज चेतावनी
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।
देहरादून और बागेश्वर के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कई अन्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज जारी दैनिक बुलेटिन के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज से अति तीव्र वर्षा तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी व्यक्त की गई है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के निदेशक डॉ. डी.सीएस. तोमर ने बताया कि राज्य में मानसूनी गतिविधियां छह अगस्त तक सक्रिय रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा को देखते हुए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी वर्षा वाले क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने और संवेदनशील मार्गों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। विभाग ने स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा मौसम की अद्यतन जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन में खंड विकास अधिकारी का झूठा आश्वासन जनता में चर्चा का माहौल
हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल