उत्तराखंड: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट के चलते कल इस जिले में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा मंगलवार (02 सितम्बर, 2025) अपराह्न 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान में जनपद चम्पावत में 03 सितम्बर को कहीं-कहीं भारी वर्षा, गरज-चमक तथा वर्षा के तीन से अत्यंत तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है। विभाग ने इस संबंध में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
लगातार हो रही वर्षा और नदी-नालों के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है। आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) के तहत जनपद चम्पावत में **कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों को 03 सितम्बर (बुधवार) को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

जिलाधिकारी चम्पावत ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि किसी भी विद्यालय द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो सम्बन्धित संस्थान/प्रबंधन के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने अपील की है कि लोग खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश