अंकिता हत्याकांड : कोर्ट में दाखिल हुए 500 पन्नों की चार्जशीट, 22 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
उत्तराखंड के बहुचर्चित केस अंकिता भंडारी मर्डर में पुलिस की और से कोटद्वार न्यायिक मजिस्ट्रेट भावना पांडे की कोर्ट में 500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। बताया गया है कि इसमें 100 गवाहों के नाम और 30 से ज्यादा दस्तावेजी साक्ष्य शामिल हैं।
चार्जशीट में आईपीसी की धारा, 354 ए, 302, 201 120 बी और अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत चार्ज लगाए गए हैं। मामले में सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। इस दौरान आरोपियों के नार्को टेस्ट की परमिशन को लेकर भी सुनवाई होगी।
आपको बतादें कि वनंतरा रिजॉर्ट की रिसेप्सनिष्ट अंकिता भंडारी के मर्डर के आरोपी वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, रिसॉर्ट के प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता तीनों आरोपियों को 22 सितंबर 2022 को गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में चार्जशीट दाखिल करने के लिए पुलिस के पास 90 दिन का समय होता है। इस मामले के लिए बनाई गई एसआईटी ने 86वें दिन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस ने इस मामले में 100 गवाहों के बयान दर्ज किए थे। मुख्य गवाहों के मजिस्ट्रेटी बयान भी दर्ज कराए गए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ 500 पन्नों की चार्जशीट में 100 गवाह बनाए गए हैं। चार्जशीट आईपीसी की धारा 302, 201, 120बी, 354क और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत फाइल की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर
हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम