आशीष बनकर हसीन सैफी ने अल्मोड़ा की युवती से किया लव जिहाद! शादी से चंद घंटों पहले हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें 👉

ग्रेटर नोएडा/अल्मोड़ाः यूपी के ग्रेटर नोएडा में अल्मोड़ा की रहने वाली एक युवती से लव जिहाद का मामला सामने आया है. मामले के मुताबिक, दादरी थाना क्षेत्र में एक शख्स ने अपना नाम बदलकर एक युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया. इसके बाद युवती के साथ शारीरिक संबंध और उसका वीडियो बनाया. शख्स की सच्चाई युवती के सामने आई तो उसने युवती पर वीडियो के जरिए निकाह का दबाव बनाया. पीड़िता ने दादरी थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा की रहने वाली एक युवती ने थाने में शिकायत दी है, जिसमें उसने बताया कि दादरी आम का रोड निवासी हसीन सैफी ने अपना नाम बदलकर आशीष ठाकुर रखा और फिर उसके साथ प्रेम-प्रसंग का झूठा नाटक रचा. बाद में उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर जबरन शादी के लिए दबाव बनाया. लेकिन शादी से ठीक एक दिन पहले ही युवती के सामने उसकी सच्चाई सामने आ गई और उसे पता चला कि उसका नाम आशीष ठाकुर नहीं, बल्कि उसका हसीन सैफी है. इसके बाद वह थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई.

एफआईआर के मुताबिक, युवती नोएडा स्थित एक कंपनी में नौकरी करती है. आरोपी युवक भी दूसरी कंपनी में काम करता था. आने-जाने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. इस दौरान आरोपी ने युवती को दादरी स्थित एस्‍कोर्ट कॉलोनी में कमरा भी दिलाया. वह युवती से सोमवार को किसी अन्‍य स्‍थान पर ले जाकर निकाह करने वाला था.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रविवार को आरोपी हसीन सैफी खरीदारी करने के लिए युवती को दादरी बाजार लेकर गया. उस दौरान आरोपी हसीन सैफी के पिता शकील को किसी व्यक्ति ने बताया कि तुम्हारा बेटा एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहता है. इसके बाद आरोपी के पिता शकील ने एस्कॉर्ट कॉलोनी में आकर हसीन के बारे में लोगों से पूछताछ की.

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

लोगों ने बताया कि यहां पर हसीन नहीं आशीष ठाकुर रहता है. लेकिन शकील ने जो भी हुलिया अपने बेटे का बताया, वह एस्‍कोर्ट कॉलोनी में रहने वाले आशीष से ही मिल रहा था. हसीन बाजार में किसी काम से रूक गया और जब युवती एस्कोर्ट कॉलोनी लौटी तो उसे आसपास के लोगों ने शकील के बारे में बताया. शकील की बात सुनकर आशीष ठाकुर बने हसीन सैफी की सच्‍चाई खुलकर सामने आ गई.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad